बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए बारिश का येलो अलर्ट

बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर।पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की ओर से दस्तक दे दी है और अगले दो दिनों में रायपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और अंधड़ की आशंका जताई गई है। इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 14 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। वहीं, आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। पिछले साल 2024 में 8 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार लगभग 14 दिन पहले ही प्रदेश में एंट्री होने से नौपते के बीच बारिश हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड पर देखा गया, जहां का तापमान 36.3°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6°C दुर्ग जिले में दर्ज किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मीडिया विषय पर आधारित विचार गोष्ठी सम्पन्न  मीडिया विषय पर आधारित विचार गोष्ठी सम्पन्न 
उन्नाव। स्थानीय महात्मा गांधी पुस्तकालय सभागार में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन की द्विशताब्दी के उपलक्ष में पत्रकारिता दिवस व डॉ०...
Vivo T4 Ultra का टीज़र रिलीज़, मिलेगा 100x ज़ूम वाला ट्रिपल कैमरा
RO/ARO पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी
बॉक्सरों के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग के सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने को अनिवार्य होगी जेंडर टेस्टिंग
ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई, मसुन्नी वक्फ बोर्ड की पूरी हुई बहस
अफ्रीकी देश में बाढ़ से 111 लोगों की मौत; सूखाग्रस्त क्षेत्र में हुई भारी बारिश
क्या मुंबई स्टाइल वड़ा पाव खाना चाहते हैं?