अफ्रीकी देश में बाढ़ से 111 लोगों की मौत; सूखाग्रस्त क्षेत्र में हुई भारी बारिश
By Tarunmitra
On
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नाइजर राज्य के मोक्वा में बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश के बाद बाढ़ आई। इस कस्बे में उत्तरी नाइजीरिया के किसान दक्षिण के व्यापारियों को अपना माल बेचते हैं, जो राजधानी अबुजा से करीब 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है।
नाइजीरियाई जल विज्ञान सेवा एजेंसी ने तुरंत यह नहीं बताया कि मोका में कितनी बारिश हुई। यह क्षेत्र पहले से ही जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक बारिश के कारण लंबे समय से सूखे का सामना कर रहा है। इस सूखाग्रस्त क्षेत्र में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ जाती है।
पानी में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा गया कि बाढ़ का पानी पूरे इलाके में भर गया और घर डूब गए। बाढ़ में डूबे घरों की सिर्फ छतें दिखाई दीं। कमर तक पानी में डूबे लोगों ने अपने सामान और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की। मोक्वा निवासी काजीम मुहम्मद ने बताया कि हमने कई लोगों को खो दिया। हमारा सामान, फसलें और जिनके पास भंडारण था, सब कुछ बह गया।
111 लोगों के अलावा और भी शव मिले, गिनती होना बाकी
नाइजर राज्य आपातकालीन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहीम औदु हुसैनी ने बताया कि अभी तक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि और भी शव मिले हैं, जिनकी अभी गिनती होना बाकी है। मोक्वा समुदाय के नेता अलिकी मूसा ने बताया कि पहले भी बाढ़ आती थी, लेकिन यह मौसमी होती थी और नुकसान नहीं करती थी। अब बाढ़ की तीव्रता बढ़ गई है।
बाढ़ को रोकने के लिए लंबे समय से लंबित थे निर्माण कार्य
मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष जिब्रिल मुरेगी ने बताया कि बाढ़ को रोकने के लिए निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जान-माल की सुरक्षा के लिए इन कार्यों को करना बहुत जरूरी है।
मैदुगुरी में आई बाढ़ से गई थी 30 लोगों की जान
इससे पहले, सितंबर में मैदुगुरी शहर में मूसलाधार बारिश और बांध टूटने से भयंकर बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jun 2025 16:07:48
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत बैंक के लोकप्रिय अधिकारी शैलेन्द्र कुमार...
टिप्पणियां