डिवाइडर से जा टकराई बाराती गाड़ी, छह लोग घायल
By Mahi Khan
On
कोरबा। बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा एनएच रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बांगों पुलिस से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा नेशनल हाइवे पर बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी। हादसे के बाद वाहन में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। बोलेरो पर महिला समेत बच्चे आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हुए हैं। वहीं चार की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार लोगों को रिफर कर दिया गया है। फििलहाल मामले की बांगो पुलिस जांच कर रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 08:23:54
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
टिप्पणियां