पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर।पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में बताया गया कि मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर ने विभाग में पंजीकृत “अ” वर्ग ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपित के रूप में गिरफ्तार किए जाने पर पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की थी।इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सुरेश चंद्राकर के “अ” वर्ग पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके पहले सुरेश चंद्राकर के खिलाफ जीएसटी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की फर्म पर छापामार कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।इस मामले में वाणिज्यिक कर विभाग विस्तृत जांच कर रही है। राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया था।प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया है।सुरेश चंद्राकर की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच करने के साथ उसके तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि पत्रकार की हत्या के आरोपित सुरेश चंद्राकर को अरबों रुपयों के ठेके मिले हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

बीयसयनयल : बीयसयनयल ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम...
टेक-मित्र 
बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

वन डे  क्रिकेट : वन डे  क्रिकेट में इस साल कई बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल दिखाया है। आइए जानते...
खेल 
 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान