गांजा तस्करी का भंडाफोड़: 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का माल जब्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा फेरीवालों की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया है।

महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में की गई संयुक्त नाकेबंदी के दौरान कुल 378.060 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत एक करोड़ 89 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिलों के कलेक्टर बदले गए

कार्रवाई के दौरान 11 वाहनों सहित कुल 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे बनाए गए विशेष लोहे के कम्पार्टमेंट में गांजा छिपाकर ओडिशा से मध्यप्रदेश खपाने ले जा रहे थे।

गांजा तस्कर तस्करी के लिए लगातार नए-नए शातिर तरीके अपना रहे हैं, लेकिन रायपुर रेंज पुलिस हर नए पैतरे को नाकाम करने में सफल रही है।

इससे पहले तस्कर एम्बुलेंस, केला परिवहन और मूवर्स एंड पैकर्स की आड़ में गांजा तस्करी कर चुके हैं। अब कपड़ा फेरीवालों का भेष बनाकर कपड़ों के ढेर के पीछे मादक पदार्थ गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इस नेटवर्क का भी पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित खुद को कपड़ा फेरीवाला (स्ट्रीट वेंडर) बताकर मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे विशेष रूप से तैयार लोहे के कम्पार्टमेंट में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। यह गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा क्षेत्र से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।

महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बसना पुलिस ने जांच के दौरान ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही 5 मोटरसाइकिलों को रोका। सभी आरोपित खुद को कपड़ा फेरीवाला बताकर गांजा तस्करी कर रहे थे।

तस्करों ने अपनी माेटरसाइकिल की पिछली सीट पर विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट तैयार कर रखा था, जिसे कपड़ों के ढेर से ढंक दिया जाता था।

बाहर से देखने पर वे सामान्य स्ट्रीट वेंडर नजर आते थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा क्षेत्र से लाया जा रहा था।

इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने 23 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये है, के साथ 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

वहीं, कोमाखान थाना पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही मोटरसाइकिल को रोका। बाइक सवार दो लोगों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपित- महासमुंद जिले में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें मेताप टाटिया निवासी खंडवा (मध्यप्रदेश), रमेश चौहान और राजू कुमावत टाकिया निवासी बैतूल (मध्यप्रदेश).

दीपक राजपूत निवासी ललितपुर बॉर्डर क्षेत्र, प्रकाश बंजारा निवासी रायसेन (मध्यप्रदेश), मोहम्मद रिहान और मनोज सिंह निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तथा चंद्रशेखर, जितेंद्र और विकास निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) शामिल हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 247 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त की गईं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये है, बरामद किए हैं। साथ ही गांजा छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे लगाए गए 5 लोहे के जाल भी जब्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान 131.005 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 3 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है।

पुलिस का कहना है कि, यह संगठित गिरोह नए-नए तरीके अपनाकर अलग-अलग राज्यों में गांजा तस्करी कर रहा था, लेकिन लगातार तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

धमतरी जिले में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजेश ओबनी (20 वर्ष), निवासी खेड़ी समलीगढ़, थाना खेड़ी, जिला बैतूल (मध्यप्रदेश) और दौलत सिंह (19 वर्ष), निवासी ग्राम टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 131 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 67 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

इसके साथ ही 3 मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है, 3 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, तथा 1 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69 लाख 61 हजार रुपये रही। पूरी कार्रवाई में कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका