बिलासपुर में नदी पार करते बहे तीन बच्चे, एक का मिला शव

लापता बच्चों के लिए एसडीआरएफ टीम तैनात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में शनिवार को घोंघा नदी पार करते समय तीन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू की और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने आज रविवार सुबह एक बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के तीन बच्चे शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने के रास्ते में घोंघा नदी पड़ती है। बताया जा रहा है कि सुबह जब बच्चे स्कूल गए थे, तब नदी में पानी का स्तर काफी कम था।

बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक ये खबर भी पढ़े : बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

लेकिन दिनभर हुई बारिश के बाद लौटते समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान नदी पार करते वक्त तीनों बच्चे बहाव की चपेट में आ गए।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चों का अभी पता नहीं चल सका है।

नदी में बहे बच्चों की पहचान अनमोल जायसवाल (7 वर्ष ), स्तुति जायसवाल (9 वर्ष ) और शिक्षा जायसवाल (8 वर्ष ) के रूप में हुई है। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच अधिकारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो लापता बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले रास्तों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हादसे ने एक बार फिर बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने के जोखिम को सामने ला दिया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को भिलाई और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री साय आज कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

काठमांडू। नेपाल ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक को शत प्रतिशत स्वामित्व देने से इनकार कर दिया है। स्टारलिंक दुनिया के सबसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल ने स्टारलिंक को 100% स्वामित्व देने से किया इनकार

असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए...
राष्ट्रीय 
असम में घुसपैठ पर सख्ती, छह लोगों को भेजा गया वापस

जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों के बीच बवाल पर तीखी प्रतिक्रिया...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब नहीं चलेंगी गैरकानूनी गतिविधियां: दिलीप घोष

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा के पीडीए को लेकर साधा निशाना, राजभर बोले- अखिलेश शिक्षा, स्वास्थ्य और पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

सीएम योगी ने बताया सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड

मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का कांग्रेस पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से दूरी को बताया आरक्षण विरोधी मानसिकता

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार