कुदरी बैराज में कूदे 11वीं के छात्र का शव 38 घंटे बाद बरामद, पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले के कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले 11वीं कक्षा के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद आज गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया।

बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बैराज से करीब 200 मीटर नीचे युवक के शव को खोज निकाला। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चांपा नगर निवासी शिवम साहू मंगलवार शाम करीब 4 बजे कुदरी बैराज पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जिले में 39 नवीन सहकारी समितियों को मिला पीओएस मशीन,खाद वितरण शुरू ये खबर भी पढ़े : जिले में 39 नवीन सहकारी समितियों को मिला पीओएस मशीन,खाद वितरण शुरू

घटना की सूचना तत्काल बैराज के गार्ड, ग्राम सरपंच आर.के. बबली यादव, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से तीन मौतें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

स्थानीय गोताखोरों और नगर सैनिकों की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। बैराज में अधिक पानी और भारी मात्रा में फैली जलकुंभी के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आई। छात्र की तलाश के लिए बोरवेल कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि शिवम साहू 11वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण मानसिक तनाव में था। घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात भी कही थी। मंगलवार शाम से उसके घर नहीं लौटने पर परिजन भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैराज से लगभग 200 मीटर नीचे शिवम साहू का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम हॉस्पिटल चांपा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

नारायणपुर: डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण, अधिकारियों ने जांची रिस्पांस टाइम और तत्परता ये खबर भी पढ़े : नारायणपुर: डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण, अधिकारियों ने जांची रिस्पांस टाइम और तत्परता

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

उत्तर प्रदेश

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर