अंबिकापुर अग्निकांड: मुकेश अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल पर एफआईआर, 55 घंटे बाद भी सुलगती रही आग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक मुकेश अग्रवाल और उनके करीबी प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 55 घंटे बाद भी इमारत के भीतर धधकती आग पूरी तरह शांत नहीं हुई।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में शिकायतकर्ता प्रफुल्ल पांडेय हैं, जिनका घर भी आगजनी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकेश अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 270 और 287 के तहत अपराध दर्ज किया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपित मिलकर व्यवसाय संचालित कर रहे थे और उन्होंने बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया हुआ था। आग लगने के बाद इन्हीं पटाखों में हुए तेज विस्फोटों से आसपास का इलाका दहल उठा और कई मकानों को नुकसान पहुंचा।

प्रफुल्ल पांडेय के अनुसार, आग में उनके घर का इंटीरियर पूरी तरह जल गया और दीवारों में दरारें आ गईं। उन्होंने इसे आरोपितों की लापरवाही का परिणाम बताया है, जिससे आसपास के कई परिवार प्रभावित हुए।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राम मंदिर के सामने स्थित गली में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की ऊपरी मंजिल में लिफ्ट लगाने के दौरान गैस वेल्डिंग से निकली चिंगारी प्लास्टिक और थर्मोकोल में लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

कुछ ही देर में आग ने निचली मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे प्लास्टिक और पटाखों के बड़े स्टॉक के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दरिमा एयरपोर्ट, अडानी माइंस और एसईसीएल विश्रामपुर की फायर ब्रिगेड टीमों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बावजूद अंदरूनी हिस्सों में 55 घंटे बाद तक आग सुलगती रही।

विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ स्वीकृत ये खबर भी पढ़े : विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ स्वीकृत

इस हादसे में आसपास के छह घर भी प्रभावित हुए हैं। वहीं तीन मंजिला इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर केवल दो कॉलम के सहारे खड़ी है, जिससे किसी भी समय और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम, सीएसपी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की संयुक्त टीम गठित की है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर सात दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस घटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के आठ गुप्त डंप बरामद  ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के आठ गुप्त डंप बरामद

कांग्रेस ने जहां पहले ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, वहीं अब मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान पर सवाल उठाए हैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने यह कहकर कि गोदाम में पटाखे नहीं थे, वास्तविक स्थिति को छिपाने की कोशिश की है।

76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर पटाखों के विस्फोट स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक गुरुवार की...
उत्तर प्रदेश 
अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक गुरुवार की...
उत्तर प्रदेश 
अर्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा