विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ स्वीकृत
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है।
इस योजना से खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए करीब 2055 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के निर्माण कार्य कराने मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
