'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई। कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म रिलीज से 15 दिन पहले आए इस ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया है जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस सबकुछ  भरा है।

करीब 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती , ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। इस ट्रेलर में फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां हैं।

सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी ये खबर भी पढ़े : सन नियो ला रहा ‘राजनंदिनी’, बदला व प्यार और रहस्यों से भरपूर कहानी


एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। जैसी उम्मीद थी कि 'वेलकम' सीरीज की ये फिल्म हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है, ट्रेलर इसपर पूरी तरह से फिट नजर आ रहा है।

कहीं-कहीं ट्रेलर की झलकियां देख अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच 'हेरा फेरी' वाली नोंकझोंक भी याद दिलाती नजर आ रही है। 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर लन्च के लिए YRF स्टूडियो की तरफ से भव्य इवेंट लॉन्च किया गया, जहां सितारों की इस बड़ी टोली की मौज-मस्ती भी खूब दिखी है। ट्रेलर में अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ फुल-फैमिली 


ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ी फेक फिल्म। शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है - वेलकम टू द जंगल। इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है। इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है। फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है। पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।

फिल्म में बॉलीवुड सितारों का एक बड़ा झुंड है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ एंटरटेनमेंट को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है।
मजेदार ये है कि ट्रेलर में लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े भी कुछ मजेदार किस्से हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ उसी अंदाज में दिख रहे हैं जो 'हेरा फेरी' में दिखा था।

बता दें कि'वेलकम टू द जंगल' इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। 'वेलकम' फ्रैंचाइज़ की यह तीसरी फिल्म है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी हरिद्वार। अपनी ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से...
उत्तराखंड 
शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

रांची, 17 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में...
राष्ट्रीय 
छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और...
मध्य प्रदेश 
नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

उत्तर प्रदेश

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल