बड़ी घटना टली, हाईवे पर धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले में यातायात पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। सारागांव थाना क्षेत्र के हाईवे रोड पर लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर राहगीरों को धमका रहे युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 6 मई 2026 को हाईवे रोड सारागांव क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही थी।

इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम ढाबा के पास एक युवक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही यातायात शाखा चांपा की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कर रहे थे। उनके साथ आरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, छोटेलाल अजगल्ले और सुनील सिंह राजपूत भी मौजूद थे।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रकाश सूर्यवंशी (30 वर्ष) निवासी हथनेवरा, थाना चांपा के रूप में हुई। युवक के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार भी बरामद किया गया।

घटना स्थल सारागांव थाना क्षेत्र में होने के कारण यातायात पुलिस ने आरोपी को थाना सारागांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो हाईवे पर कोई बड़ी आपराधिक घटना हो सकती थी। यातायात पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी टाल दी गई। इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल  ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन ये खबर भी पढ़े : वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय निकायों में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम...
पश्चिम बंगाल 
महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार होने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश 
लाइसेंसी बंदूक छीनकर फरार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया शस्त्र