सीवान-छपरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जागरण टीम के दो सदस्यों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जागरण पार्टी के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित जीओ पेट्रोल पंप के समीप रात लगभग ढाई बजे हुआ। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी तथा वैद्यनाथपुर मठिया निवासी अजय प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है।

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घायलों में टेम्पो चालक जमीर अहमद सहित गोलू कुमार, संदीप कुमार, बलवंत पांडे, हीरालाल चौधरी, मधु कुमारी, सूरज कुमार और नागेंद्र पांडे की पुत्री जानवी पांडे शामिल हैं। बताया जाता है कि गोरखपुर के पिपराइच स्थित “राधे-राधे जागरण एवं झांकी ग्रुप” के सदस्य सारण जिले के एकमा के पास कार्यक्रम कर लौट रहे थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सदस्य टेम्पो से देर रात अपने घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान जीओ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे वाहन के बीच टेम्पो चालक संतुलन खो बैठा, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल गोलू कुमार और संदीप कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश...
राष्ट्रीय 
उत्तर भारत में बारिश का कहर, तीन राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

दमकल और आपदा प्रबंधन टीम ने चलाया बचाव अभियान
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में मालेगांव तालुका स्थित गोकसावंगी शिवार के ऊर्ध्व मोर्णा तालाब में युवक और युवती के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: वाशिम के मोर्णा तालाब में 5 दिन से लापता युवक-युवती के शव मिले

पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों को क्लीन चिट मिलने का किया स्वागत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ज्ञानवापी में जलाभिषेक की मांग, चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट पर बोले राजू दास- ‘करारा तमाचा’

लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

AI आधारित निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में AI से सुधरेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, महिला सुरक्षा पर भी रहेगी नजर

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क