पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, देश विरोधी जानकारियां कर रहा था साझा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • कटिहार के मुसापुर गांव से 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।
  • इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान स्थित संपर्क।
  • मोबाइल और सोशल मीडिया की तकनीकी जांच में अहम खुलासे।

कटिहार। बिहार के कटिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक 22 वर्षीय संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने मुसापुर गांव के रहने वाले मोहम्मद अहद (पिता- मो. आलम) को हिरासत में लिया। उसके पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोढ़ा थाना में कांड संख्या-229/2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों के तकनीकी विश्लेषण से कई गंभीर खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मोहम्मद अहद इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर राणा हूनैन उर्फ राणा हुसैन के संपर्क में था।

अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब ये खबर भी पढ़े : अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

पुलिस के मुताबिक, राणा हुसैन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है। पूछताछ और जांच में पता चला है कि यह संदिग्ध युवक चैट, ऑडियो कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से देश के संवेदनशील स्थलों की जानकारी साझा कर रहा था।

इसके अलावा वह आतंकी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री का आदान-प्रदान करने और देश विरोधी गतिविधियों में भी संलिप्त था। आरोपी सोशल मीडिया पर भारत विरोधी एवं सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री का लगातार प्रचार-प्रसार कर रहा था और लोगों को पाकिस्तानी व्हाट्सएप चैनलों के लिंक भेजकर उन्हें उस नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने इस मामले में जांच के दायरे में आए कुछ अन्य लोगों के मोबाइल फोन भी खंगाले, लेकिन उनमें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।

इस घटना के बाद कटिहार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी, आतंकवाद समर्थक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन को दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

यूसीसी समिति ने मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट सौंपी। लिव-इन संबंधों का पंजीयन अनिवार्य करने की अनुशंसा। बिना पंजीयन रहने पर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी का आरोप।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी विक्रम जॉन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर। 13.06 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट बरामद। इंस्टाग्राम के...
राजस्थान 
अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय