देर रात सड़कों पर उतरे एसएसपी, नगर थाने का भी किया औचक निरीक्षण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सारण। जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

एसएसपी ने न केवल थानों की कार्यप्रणाली जाँची, बल्कि स्वयं सड़कों पर उतरकर रात्रि गश्ती की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

अभियान की शुरुआत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नवाजी टोला चौक से हुई जहाँ एसएसपी ने स्वयं उपस्थित होकर वाहन जाँच अभियान का निरीक्षण किया।

उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के कड़े निर्देश दिए और पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि रात्रि गश्ती को केवल औपचारिकता न समझें बल्कि इसे और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नवाजी टोला चौक पर वाहन जाँच अभियान निरीक्षण के बाद एसएसपी ने नगर थाने का विधिवत निरीक्षण किया।

 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ये खबर भी पढ़े :  दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उन्होंने थाना परिसर, शस्त्रागार, मालखाना और हाजत की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी ने कहा कि वारंटों का तामिला समय पर होना चाहिए और शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील और जन-हितैषी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो सके।

एसएसपी के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

a6bbae4cb88e521a0b5a650aeeb051d6_1231622980

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिगवां में सिपाही से गाली-गलौज करने वाले हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल

सिपाही सुनील यादव ने पूछे सवाल, तो हेड कांस्टेबल अपना आपा खो बैठे बख्शी का तालाब। महिगवां थाने से एक...
उत्तर प्रदेश 
महिगवां में सिपाही से गाली-गलौज करने वाले हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल

अब सरदार पटेल चौक के नाम से मिलेगी पटेल चौक को नई पहचान - संजय चौधरी

बस्ती - पटेल चौराहे से हर्दिया मार्ग पर भारत रत्न  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में निर्मित स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
 अब सरदार पटेल चौक के नाम से मिलेगी पटेल चौक को नई पहचान - संजय चौधरी

बिजनौर में सड़क के भ्रम में तालाब में डूबा तहसील कर्मी, गाेताखाेर कर रहे तलाश

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती रात हुई भारी बारिश से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बिजनौर में सड़क के भ्रम में तालाब में डूबा तहसील कर्मी, गाेताखाेर कर रहे तलाश

जिलाधिकारी ने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

चिकित्सकों को दिए निर्देश प्रत्येक मरीज का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करे: जिलाधिकारी फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने...