वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षकों की नई जिला कार्यकारिणी कमिटी गठित
अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। श्री सरयूग प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय विनोदपुर में बुधवार को बिहार प्रदेश वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बेगूसराय जिला इकाई का सम्मेलन सह संगठनात्मक चुनाव आयोजित किया गया। इसमें जिले के 13 वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया।चुनाव प्रक्रिया महासंघ के प्रांतीय संयोजक राजकिशोर प्रसाद उर्फ साधु जी के नेतृत्व में तथा पर्यवेक्षक रामदास चौरसिया की निगरानी में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ साह ने की, जबकि मंच संचालन विजय शंकर कुमार ने किया।मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद उर्फ साधु जी ने कहा कि वित्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोदपुर हाईस्कूल के एच एम विजय शंकर कुमार को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। हरिहर महतो उच्च विद्यालय अमारी के एचएम मृगेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सचिव पद पर उच्च विद्यालय कुंभी के अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव जनता उच्च विद्यालय चौकी के आनंद कुमार और इंद्रदेव कुमार, फेकन महतो उच्च विद्यालय बरबीघी के कुंदन कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, रहातपुर के राज्य पार्षद सदस्य मुन्ना प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, शिक्षक-कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।इस अवसर पर शिक्षक नेता नवीन कुमार सिंह ने अपना विचार रखा।इस मौके पर दर्जनों शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।
