अवैध बालू खनन व भंडारण, रेड हुआ तो 50 करोड़ ख़ज़ाने में होगा लेकिन जांच की हिम्मत नहीं !

सरेंडर हुए घाट का पुरी रात अवैध खनन , दूसरे बालू घाट व फ़र्ज़ी चालान पर स्टॉक का खेल

Published By Ravish kumar mani
On
Ravish kumar mani  Picture

आईआईटी पटना के बच्चों को अंधा बना देगा बालू का पहाड़, एन एच - 139 बिक्रम से रानीतलाब तक मौत का दावत देता सड़क

IMG_2178
आईआईटी बिहटा कैंपस के सटे बालू स्टॉक 

रवीश कुमार मणि 
पटना ( अ सं ) 03  जनवरी । सरकार ने अवैध बालू खनन की सूचना देनेवाले को योद्धाओं को पुरस्कृत करने का काम किया है । शायद इतिहास में यह पहला कदम और सराहनीय कदम है । परंतु इसे “ नाखून कटा शहीद होने का दर्जा “ कहना गलत नहीं होगा । सरकार बालू माफियाओं पर कार्रवाई के जगह मेहरबान है ऐसा कहना गलत नहीं होगा । अगर खनन विभाग वाक़ई कार्रवाई करना चाहती है तो सरकार के नाक के नीचे , पटना जिले के एन एच 139  बिक्रम से रानीतलाब तक बालू स्टॉक की जांच करा लें , सरकार के ख़ज़ाने में फ़ाइन से 50 करोड़ होगा । लेकिन ऐसा होगा नहीं चुकीं यह खनन निरीक्षकों के सहभागिता से हो रहा है । 
         पटना जिला में सोन नदी से जितना बालू खनन हो रहा है उसका मात्र  35  प्रतिशत का निर्माण हेतु परिवहन हो रहा है , 65 प्रतिशत बालू वैध - अवैध रूप से स्टॉक किया जा रहा है । किसी स्टॉक लाइसेंस के पर सीसीटीवी नहीं लगा है । कारण स्पष्ट है-  जो चालान पर बालू गंतव्य स्थान पर जा रहा है , उसी चालान पर कई बार बालू का स्टॉक किया जा रहा है । अगर सीसीटीवी लगा रहता तो बालू स्टॉक के स्थान और गंतव्य स्थल पर पहुंचने वाला बालू के जीपीएस और सीसीटीवी के मिलान से स्पष्ट हो जाता की फ़र्ज़ीवाड़ा के खेल का पता चल जाता । जबकि बालू स्टॉक लाइसेंसधारियों को सीसीटीवी लगाने का प्रावधान किया गया है । 
           बालू के अवैध खनन रोकने की सूचना देने वाले को पुरस्कृत करने की बातें कहीं जा रहीं है । पटना जिले में जो भी बालू घाट सरेंडर हुआ है , पुरी रात बालू का अवैध खनन किया जा रहा है । फ़र्ज़ी चालान पर बालू बिक रहा है जिससे सरकार को प्रतिदिन करोड़ों का नुक़सान हो रहा है एवं बालू माफिया सोन नदी को बर्बाद कर दिए है । यहीं नहीं, स्टॉक लाइसेंस के पर भी सरेंडर बालू घाट से अवैध बालू खनन द्वारा बालू स्टॉक किया जा रहा है । बाद में जिस बालू बंदोबस्तधारी के पास चालान शेष बचेगा वह सिर्फ़ चालान बेच देगा एवं बालू स्टॉक के लाइसेंसधारी ख़रीद लेंगे । चालान पर अंकित होगा या हो रहा है - ऑटो, कार , ई रिक्शा, मोटरसाइकिल आदी लग्ज़री गाड़ी से बालू ढोने का । ऐसा ब्रॉडसन पहले कर चुकी है । महालेखाकार ने इसका ख़ुलासा किया था , इसके बाद ई डी और ईओयू जांच कर रही है । 
            एन एच 139 , बिक्रम से रानीतलाब में बालू स्टॉक का मार्केट बना दिया गया है । वैध - अवैध बालू का पहाड़ देखने को मिल जायेगा ।  एक चालान व फ़र्ज़ी चालान पर दिन - रात बालू स्टॉक किया जा रहा है । सीसीटीवी तो नहीं ही लगा है , किसी स्टॉक की घेराबंदी नहीं किया गया है । इससे बालू उड़कर वाहन चलाने वाले ड्राइवर एवं यात्रियों के आँखों में सीधे तौर पर पड़ रहीं है । नतीजा प्रतिदिन सड़क दुर्घटना हो रहा है और आम लोगों को जान गवाना पड़ रहा है । एन एच 139 बिक्रम से रानीतलाब तक सड़क के दोनों किनारे पर बालू जमा है , गाड़ी किनारे गई नहीं की आप दुर्घटना ग्रस्त हो जाएँगे और मौत के मुंह में चले जायेगे, अगर बच गये तो विकलांगता की जीवन तय है । लेकिन यह खनन निरीक्षकों को दिखाई नहीं देता है । और दें भी क्यों खनन निरीक्षकों के चश्मे पर शीशे की जगह काग़ज़ जो लगा है । 
              पटना आईआईटी ( बिहटा ) कैंपस के सटे बालू का स्टॉक कर पहाड़ बना दिया गया है । बालू उड़कर आईआईटी कैंपस के अंदर तक जा रहा है तेज हवा चलने पर बालू का कण क्लासरूम व छात्रों के आँखों तक जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है । आसपास में कई होटल और घर है , इसमें बालू उड़कर पहुंच रहे हैं और इससे स्वास्थ्य को नुक़सान पहुंच रहा है । बालू स्टॉक लाइसेंस के लिए दिये गये प्रावधान में स्पष्ट है की मुख्य सड़क, स्कूल, आवासीय परिसर, सरकारी- निजी व समाजिक प्रतिष्ठान के सटे बालू स्टॉक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा । जबकि अधिकांश लाइसेंस इन्हीं जगहों पर दिए गये हैं जो जांच का बिंदु है । 

लेखक के बारे में

Ravish kumar mani  Picture

पिछले बारह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रविश कुमार मणि पटना में आधारित हैं और समाचार कवरेज व रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र