बहन के साथ सोई युवती की गोली मारकर हत्या, युवक हथियार छोड़कर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अररिया। फारबिसगंज के घोड़ाघाट वार्ड संख्या एक में गुरुवार सुबह आठ बजे घर में घुसकर कासिम नामक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।

युवती चांदनी अपनी छोटी बहन फरहीन के साथ सोई हुई थी।इसी दौरान युवक घर में घुसकर गोली मार दिया।मृतका युवती चांदनी पिता मो.गयासुद्दीन की इसी माह में बकरीद के बाद शादी होने वाली थी।

गोली लगने के बाद युवती को परिजनों और अगल बगल के लोगों के द्वारा आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया,जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ कृष्णमोहन ने उसे मृत घोषिप कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्र,बबीता कुमारी,रेखा कुमारी पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संदर्भ में मृतका की मां ने बताया कि उनके पति मुंबई में ट्रक चलाता है।तीन बहन और दो भाई में दूसरे नंबर पर चांदनी थी।सुबह में चाय बनाकर सबको देने के बाद वह अपनी बहन के साथ जाकर बिछावन पर लेट गई।

भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला ये खबर भी पढ़े : भोजपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला

इसी क्रम में उसका पड़ोसी कासिम उर्फ नना पिता हाफिज मोईन उनके घर आया और उससे बातचीत करने के बाद युवती को हथियार दिखाते हुए गोली मारने की बात कहकर गोली चला दिया।

गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन सहित शमसेर आलम,अकबर लालन,पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद बबलू,डॉ एजाज गुफरान घटनास्थल पर पहुंचा तो युवती को खून से लथपथ पाया,जिसके बाद उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर जाया गया,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दरअसल गोली चलाने की बात पर युवती ने इसे मजाक समझा और कहा कि नकली बंदूक से कहीं गोली चलता है और इतना ही कहते आरोपित युवक ने युवती के पीठ पर गोली मार दिया।

जिनसे मौके पर ही उनकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है।आरोपित युवक कासिम सिमराहा स्थित मांस फैक्ट्री में काम करने वाला बताया जाता है।

घटना के पीछे स्थानीय लोगों के द्वारा प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है और युवती की शादी इसी माह दूसरे जगह तय होने के कारण आक्रोशित युवक ने युवती को गोली मार दिया।घटना को अंजाम देने के बाद युवक घटनास्थल पर ही हथियार छोड़कर फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके ओर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष मनोज कुमार,सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा,बबीता कुमारी,रेखा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हथियार को कब्जे में लिए और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।घटना की तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

लखनऊ। मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का खुला पोर्टल

गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के एम-2 टावर में पिछले करीब छह महीने से पत्थर गिरने की समस्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

  लखनऊ । अगले वर्ष यानी 2027  में होने वाली जनगणना को लेकर तैयार हो जाइए। जनगणना निदेशालय ने शुक्रवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना : जाति से लेकर कोविड डोज तक की देनी होगी जानकारी

उत्तर प्रदेश