32 मंत्रियों के साथ सम्राट चौधरी कैबिनेट का पहला विस्तार,राज्यपाल ने दिलाई शपथ 

नीतीश कुमार के बेटे निशांत व विजय सिन्हा समेत कई बड़े चेहरे बने मंत्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गांधी मैदान में हुआ मेगा शपथ समारोह, पीएम मोदी समेत एनडीए के दिग्गज रहे मौजूद

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का गुरुवार को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

शपथ लेने वालों में विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह प्रमुख रहे। इनके अलावा रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रौशन समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

डीबीडीटी सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ये खबर भी पढ़े : डीबीडीटी सीवान के संयुक्त तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

यह मेगा शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 विश्व साइकिल दिवस को लेकर भागलपुर में फिट इंडिया साइकिल मैराथन का आयोजन ये खबर भी पढ़े :  विश्व साइकिल दिवस को लेकर भागलपुर में फिट इंडिया साइकिल मैराथन का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कई जगहों पर फूलों की बारिश की गई। गांधी मैदान में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं।

 डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े :  डीएम एवं एसएसपी ने मोहर्रम को लेकर विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर बिहार में पहली बार भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनी थी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। बिहार में एनडीए गठबंधन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...