बिहार में मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पर बमबाजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) के आवास पर देर रात बमबाजी की गयी। पुलिस के मुताबिक बीती देर रात भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (बीआरएबीयू) के कुलपति दिनेश चंद्र राय के सरकारी आवास को निशाना बनाया गया।

अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने कुलपति आवास के बाहर बम फेंके, जिससे पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हमलावरों ने कुलपति आवास के बाहरी कॉर्नर पर स्थित सुरक्षा गार्ड के कमरे को निशाना बनाकर बम फेंका। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग सन्न रह गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, एक स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, नगर डीएसपी और यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया है ताकि बम की तीव्रता और प्रकृति का पता लगाया जा सके।

मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित वीसी आवास के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने देशी बम फेंका था।

पीएम ने 'मन की बात' में की सीतामढ़ी की 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल की तारीफ़, सीएम ने जताया आभार ये खबर भी पढ़े : पीएम ने 'मन की बात' में की सीतामढ़ी की 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल की तारीफ़, सीएम ने जताया आभार

इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

इस घटना ने यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह बमबाजी हुई, वहां से यूनिवर्सिटी थाना बिल्कुल करीब ही स्थित है। थाने की नाक के नीचे बदमाश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए, जो पुलिस की गश्त और चौकसी पर सवालिया निशान लगाता है।

कैंपस में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों के बीच इस घटना के बाद से डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर वीसी जैसे अति-विशिष्ट व्यक्ति का आवास सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? फिलहाल, पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी इनपुट और स्थानीय मुखबिरों का सहारा ले रही है। देखना होगा कि हाई-प्रोफाइल इलाके में दहशत फैलाने वाले ये अपराधी कब तक कानून की गिरफ्त में आते हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के देहाटी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक संतु मंडल राजस्थान से घर लौटते समय...
राजस्थान 
जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा के फाइनल के दौरान भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

चंबा। पठानकोट–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के समीप मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में भरमौर...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी...
राजस्थान 
टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता