बैंककर्मियों का हड़ताल, पांच दिन बैंकिंग और पीएलआई सेवाएं रहेंगी बंद

भागलपुर में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंक हड़ताल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भागलपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को भागलपुर जिले के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, भेदभावपूर्ण परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव नीति के विरोध और अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने एकदिवसीय हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस हड़ताल के कारण जिले भर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का नियमित बैंकिंग कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हुआ, जिससे करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।

हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न बैंक शाखाओं के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को अविलंब लागू करने की मांग की।

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली ये खबर भी पढ़े : न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

यूनियन नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के संबंध में वेतन समझौते के दौरान पहले ही सहमति बन चुकी है। इसके बावजूद सरकार और प्रबंधन द्वारा इस पर अंतिम निर्णय लेने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

नेताओं ने तर्क दिया कि बैंकों में लगातार बढ़ते कार्यभार, कर्मचारियों की भारी कमी और मानसिक दबाव को देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था अब समय की आवश्यकता बन चुकी है।

यूएफबीयू के नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि बैंककर्मी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत हैं। यदि सरकार ने शीघ्र ही इस पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन ने रणनीति साझा करते हुए बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर सितंबर माह में तीन दिवसीय हड़ताल और अक्टूबर माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा चुका है। बैंक यूनियन नेताओं ने आम जनता और ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने से ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

आज के दौर में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए 24 घंटे और सातों दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। इसलिए, बैंक शाखाओं के कार्यदिवसों में कमी आने का मतलब बैंकिंग सेवाओं में कमी होना बिल्कुल नहीं है।

यूनियन ने सरकार से एक बार फिर आग्रह किया है कि वह बैंककर्मियों के हितों और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता से देखे। भेदभावपूर्ण पीएलआई सहित सभी लंबित मुद्दों का समाधान कर जल्द से जल्द पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की अधिसूचना जारी की जाए। आज की हड़ताल पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रही।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान