विधानसभा चुनावः बंगाल, असम, पुडुचेरी में कमल, तमिल में विजयरथ, केरल में कांग्रेस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही भाजपा के खाते में एक और राज्य जुड़ गया। असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार दोबारा सत्ता में लौटी है। दक्षिण के दो बड़े राज्यों केरल और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। केरल में वामदलों को हटा कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन 10 सालों बाद लौटा है। तमिलनाडु में एक साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रात्रि 8 बजे तक के आंकडे इस प्रकार हैं–

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल 293 सीटों पर बहुमत के लिए 147 सीटें चाहिए। भारतीय जनता पार्टी यहां 206, तृणमूल कांग्रेस 81, कांग्रेस 2, माकपा को एक और अन्य को एक सीट पर जीत या आगे चल रही है। भाजपा को 45.75 प्रतिशत, तृणमूल कांग्रेस को 40.82 प्रतिशत मत मिले हैं।

कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति ये खबर भी पढ़े : कम उम्र से ही योग को अपनाने पर सर्वाधिक लाभ: उपराष्ट्रपति

तमिलनाडु

तमिलनाडु में 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। यहां टीवीके 106, द्रमुक 60 सीटें, अन्नाद्रमुक 47 सीटों, पीएमके 5, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को एक सीट मिली है और अन्य पार्टियां 11 सीटें जीती या आगे चल रही है। टीवीके को 34.91 प्रतिशत, द्रमुक को 24.19 प्रतिशत, अन्नाद्रमुक को 21.32 प्रतिशत मत मिला है।

दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़ ये खबर भी पढ़े : दोगुनी हो जाएगी रकम, मौलाना ने झांसा देकर ठग लिए 1.8 करोड़

असम

असम में 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीटों पर जीत या बढ़त हासिल है। इसमें भाजपा को 82 सीटें, बोडो पीपुल्स फ्रंट को 10 सीटें और असम गण परिषद को 10 सीटों पर जीत या बढ़ मिली है। वहीं कांग्रेस को 19 सीटें, एआईयूडीएफ को 2, रायजोर दल 2, तृणमूल कांग्रेस को 1 सीट पर जीत या बढ़त मिली है।

यहां सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 37.91 प्रतिशत तथा सहयोगी पार्टियों बोडोलैंड को 3.74 प्रतिशत, एजीपी को 6.46 प्रतिशत मत मिले हैं। गठबंधन की दृष्टि से यह आंकड़ा 48 प्रतिशत से अधिक होता है।

केरल

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन 97 के आंकड़े तक पहुंचा है। इसमें कांग्रेस ने 63, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22, केरल कांग्रेस ने 7 सीटों, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने 3, राष्ट्रीय जनता दल ने 1 सीट और अन्य ने पर जीत या बढ़त बनाई है। वहीं वामदलों के नेतृत्व वाले गठबंधन को 36 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है। गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 26, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 8, रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी केरल स्टेट कमेटी ने 1-1 सीटों पर जीत या बढ़त बनाई है। अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी को 3 और अन्य उम्मीदवार 4 पर आगे हैं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी की 30 सीटों में बहुमत के लिए 16 का आंकड़ा चाहिए। यहां अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए कुल 18 जीत सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें पार्टी को 12, सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को 4, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और लाचिया जननायक काची को 1-1 सीट पर जीत मिली है। वहीं अन्य पार्टियों की बात की जाए तो द्रमुक को 6, कांग्रेस को 1 सीट मिली है। टीवीके को 2, नेयम मक्कल कड़गम को 1 सीट पर सफलता मिली है। इसके अलावा 3 स्वतंत्र उम्मीदवार जीते हैं।

उपचुनाव

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी भाजपा के पक्ष में आए हैं। पार्टी ने सात में से चार पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर उसके सहयोगी दल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में महाराष्ट्र की बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुनेत्रा पवार बड़े अंतर से जीती हैं। राहुरी से भाजपा उम्मीदवार अक्षय कार्डिले, गुजरात के उमरेठ सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने जीत दर्ज की है। नगालैंड के कोरीडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई. इम्चेन, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जहर चक्रवर्ती ने जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक के बागलकोट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुलप्पा ने जीत दर्ज की है, जबकि दावनगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन ने जीत दर्ज की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

मुबंई। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
मनोरंजन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में दिख सकता है ऋतिक रोशन का खास अंदाज

नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

नारायणपुर । जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने मिशन मोड में...
छत्तीसगढ़ 
 नारायणपुर जिले में पेंशन हितग्राहियों का विशेष सत्यापन अभियान में 11 मृतकाें का हुआ चिन्हांकन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ आग हादसे में एसआईटी ने जांच शुरू की, केजीएमयू पहुंची टीम

लखनऊ। लखनऊ स्थित अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की जांच शुरू हो गई है। विशेष जांच दल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य