लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगे यूएस ओपन सुपर 300 में भारतीय चुनौती की अगुवाई

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा मंगलवार से अमेरिका के फुलर्टन में शुरू हो रहे यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के अभियान की अगुवाई करेंगे। प्रतियोगिता में भारत के कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में चुनौती पेश करेंगे।

पुरुष एकल वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत बेल्जियम के जूलियन करागी के खिलाफ करेंगे। लक्ष्य हाल ही में इंडोनेशिया ओपन में शुरुआती दौर में बाहर हो गए थे और अब वापसी की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे हिस्से में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लक्ष्य का उनके खिलाफ अब तक का रिकॉर्ड 5-4 का है।

पूर्व विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत पहले दौर में चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू से भिड़ेंगे। वहीं सनीत दयानंद का मुकाबला जापान के चौथी वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो से होगा। एस. शंकर मुथुसामी सुब्रमणियन अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर खिलाड़ी के खिलाफ करेंगे।

महिला एकल वर्ग में भारत के सात खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं। इनमें पांचवीं वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा और छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग प्रमुख हैं। 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने इसी महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। पहले दौर में जर्मनी की यवोन ली से खेलेंगी। इस सत्र में थाईलैंड मास्टर्स और अजरबैजान इंटरनेशनल जीत चुकी देविका सिहाग का मुकाबला पेरू की इनेस लूसिया कास्टिलो सालाजार से होगा।

अनमोल खरब का सामना बुल्गारिया की कालोयाना नलबांतोवा से होगा। रक्षिता श्री एस क्वालीफायर खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगी और दूसरे दौर में उनकी संभावित भिड़ंत शीर्ष वरीयता प्राप्त मिशेल ली से हो सकती है। श्रियांशी वालिशेट्टी कनाडा की रेचल चान से खेलेंगी, जबकि तान्या हेमंत जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त रिको गुनजी से मुकाबला करेंगी। आकांक्षा कश्यप का सामना चीनी ताइपे की तुंग सिओ-टोंग से होगा।

महिला युगल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की एकमात्र प्रतिनिधि होंगी। उनका पहला मुकाबला स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज की जोड़ी से होगा।

मिश्रित युगल में सातवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा की जोड़ी इंडोनेशिया के विरावान इहसान आदम और सेरेना कानी के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

भारत की ओर से पुरुष युगल वर्ग में कोई जोड़ी मुख्य ड्रॉ में शामिल नहीं है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश 
सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को *माह मई 2026 की...