आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह गुजरात टाइटंस के साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद सिराज को आराम देने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है, ताकि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें पर्याप्त समय तक रिकवरी मिल सके।

सिराज हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट जीत का हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पहले ही टीम में जगह नहीं दी गई थी।

दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। प्रसिद्ध अब तक भारत के लिए पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने आठ विकेट लिए हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 11 रहा है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में भारत के लिए टी-20 मुकाबला खेला था।

आईपीएल 2026 में भी दोनों खिलाड़ियों ने गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिराज ने पूरे सत्र में 17 मैच खेले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 12 मुकाबलों में हिस्सा लिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में योगदान दिया।

भारत का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाद टीम को इंग्लैंड में एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे भी निर्धारित हैं।

भारत आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला होगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.आनंद मिश्रा एबीएसआई के अध्यक्ष निर्वाचित

बसपा से अशोक सिद्धार्थ फिर निष्कासित 

लखनऊ। बसपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगामी विधानसभा को लेकर व्यापक फेरबदल कर रही है। संगठन को धार देने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 