सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला से रेप दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर में दो युवको ने एक महिला को नशे की गोलियां खिला उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना रामगढ़ के क्षेत्र सेलई की पुलिया पुलिया निवासी एक महिला ने वाहिद पुत्र शाकिर हुसैन तथा उसके भाई नैना के खिलाफ बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला का कहना है उसका पति से झगड़ा हो गया था। वह मौसी के घर जा रही थी।
रास्ते में मोहल्ले के दो भाईयो ने उसे अकेला देख खाली आटो में बिठा लिया। दोनों उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। वहा उसे नशे की गोली खाने के लिये दी। गोली खाने के बाद महिला बेहोश हो गई।
दोनो भाइयों ने उसके साथ बलात्कार किया। होश में आने पर उसने दोनों से कहा कि उन्होंने सही नहीं किया। इस पर दोनो ने उसे धमकी दी किसी से कहा तो जान से मार देंगे।
पति ने शक होने पर नैना से फोन पर पूछताछ की तो उसने कहा तेरी पत्नी हमारे पास है, हमने अपहरण किया है। उसने पति को धमकी दी के मुकदमा दर्ज कराया तो ठीक नहीं होगा।
महिला का आरोप है। थाने में तहरीर दी तो दोनो को पुलिस ने बुलाया बाद में छोड़ दिया। बाद में उसने मुख्यमंत्री से शिकायत की। थाने में शुक्रवार के दिन रात में उसका मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला के आरोप से अस्पताल की सुरक्षा प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। ट्रामा सेंटर में गार्ड तैनात रहते है। कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। उसके बाद भी ऐसी घटना होना गंभीर बात है।
पुलिस शनिवार को महिला को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। ट्रामा सेंटर के रिकॉर्ड देखे। भर्ती रजिस्टर को भी चेक किया।
एसपी सिटी का कहना है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।विवेचना में जो भी आयेगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियां