नर्सिंग सेवा की राह पर नया कदम, नवागंतुक छात्र छात्राओं ने ली शपथ 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग,दीक्षांत समारोह,कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थॉगस थुरूथिगट्टग सीएसटी, ने बच्चो को आर्शीवाद देते हुए कहा कि, "जब ये छात्राएँ अपने दीप प्रज्वलित करती हैं, तो यह ज्योति फ्लोरेंस नाइटिंगल की पवित्र भावना को उनमें प्रज्वलित करें, एक ऐसी भावना जो उन्हें आशा, करूणा और सेवा का प्रकाश बनकर चमकने की शक्ति दे। इनके अध्ययन को सफल बनाएं प्रत्येक चुनौती में इन्हें शक्ति दें, और इस महान नर्सिंग सेवा के मार्ग पर सदैव प्रकाश बनकर इनके साथ चलें।"

गोरखपुर। आज फातिमा अस्पताल, मदर तेरेसा रोड, पादरी बाजार, गोरखपुर में फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी. एस. सी. नर्सिंग, बी.एस.सी. चौथा बैच (4th Batch), जी.एन.एम. सत्रहवाँ बैच (17" Batch) एवं ए.एन.एम पाँचवाँ बैच (5" Batch) के नवागंतुक छात्र छात्राओं का दीप प्रज्जवलन तथा फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के पंद्रहवाँ बैच (15) Batch) तथा डी.एम.एल.टी. सत्रहवाँ बैच (17th Batch) के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह का आयोजन सायं 3:00 बजे किया गया। मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थॉमस थुरूथिमट्टम सीएसटी एवं पूर्व बिशप डॉ० डोमिनिक कोकट के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने कहा कि, "यह दीप आपके भीतर निहित मानवता और सेवा भाव का प्रतीक है। आप सभी नर्सिंग छात्राएँ आगे चलकर अनेक जनों में उपचार, सहारा और नई उम्मीद लेकर आएँगी।

कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थॉगस थुरूथिगट्टग सीएसटी, ने बच्चो को आर्शीवाद देते हुए कहा कि, "जब ये छात्राएँ अपने दीप प्रज्वलित करती हैं, तो यह ज्योति फ्लोरेंस नाइटिंगल की पवित्र भावना को उनमें प्रज्वलित करें, एक ऐसी भावना जो उन्हें आशा, करूणा और सेवा का प्रकाश बनकर चमकने की शक्ति दे। इनके अध्ययन को सफल बनाएं प्रत्येक चुनौती में इन्हें शक्ति दें, और इस महान नर्सिंग सेवा के मार्ग पर सदैव प्रकाश बनकर इनके साथ चलें।"

रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत व परिचालक सहित चार यात्री घायल ये खबर भी पढ़े : रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत व परिचालक सहित चार यात्री घायल

कार्यक्रम का आंरभ फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं परम्परागत तरीके का अनुसरण करते हुए प्रार्थना नृत्य के द्वारा किया गया। इसके बाद आये हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत अस्पताल के निदेशक  फा० डॉ. संतोष सेबास्टियन ने किया और उन्होंने कहा कि, "हम स्वास्थ्य सेवाओं को शिक्षा से जोड़ते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए निरंतर जारूकता एवं जन-सम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। हमारा दृढ विश्वास है कि राष्ट्र के स्वास्थ्य और प्रगति के बीज वास्तव में विद्यालयों की कक्षाओं में ही बोए और पोषित किए जाते हैं। हम चिकित्सकीय अनुभव और शैक्षणिक दायित्वों का समन्वय करते हैं जो भारत के पवित्र संविधान में निहित समानता, बंधुत्व और न्याय के आदर्शों पर आधारित हैं जहीं लिग संस्कृति या भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। साथ ही हमारी सेवा करूणा, जीवन के प्रति सम्मान जैसे उन मूल्यों से प्रेरित है, जिन्हें प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिया हैं।

बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बांदा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 33 लाख रुपये का गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० एस्पिन आर. द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम.एवं ए.एन.एम. के कुल 120 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण करवाई। इन छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और करूणा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, चिकित्सकों का सहयोग करेगे तथा प्रत्येक रोगी की देखभाल में स्वयं तत्पर रखेंगे।नर्सिंग की 120 नवागंतुक छात्राओं को गोरखपुर डायसिस के धर्माध्यक्ष बिशप थॉमस थुरूथिमट्टम ने गलते दीप प्रदान करते हुए आशीवाद भरी शुभकामनाएँ दी

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील ये खबर भी पढ़े : योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के विगत वर्षों के मेधावी छान्न छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर, माननीय बिशप थॉमस चुरुचिमट्टम सीएसटी एवं बिशप डॉ० डोमिनिक कोकट, डॉ० रामकुमार, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर, डॉ० राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर, निदेशक फा० डॉ. संतोष सेबास्टियन, फॉ शीजो एसोसिएट निदेशक एवं इनचार्ज मेडिकल एजूकेशन द्वारा प्रमाण पन्न एवं ट्राफीयाँ प्रदान की गयी।

प्रो० डॉ० एस्पिन आर. प्रधानाचार्य, फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग द्वारा कॉलेज में हुए पिछले वर्ष (2023 2024) के पाठ्यक्रम रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया इसी क्रम में रेवरन सिस्टर रम्या, कोर्स को-ऑर्डिनेटर (DMLT) फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के द्वारा बीते वर्ष के सभी कार्यकलापों का संक्षिप्त विवरण पेश किया।

फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेस की छात्र -छात्राओं ने लघु नाटिका "रंगों की उड़ान" एवं समूह नृत्य कर अपनी प्रतिभा से सभी को अवगत कराया। आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकगणो को धन्यवाद का ज्ञापन बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्रा कुमारी साक्षी यादव द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में डा० राजेश झा, मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर, डॉ० रामकुमार, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर, रेवरून फादर राजेश, रेवरून फा० पौली, रेवरून सिस्टर जॉन्सी, सुपीरियर जनरल एल. एस.टी., रेवर्न फादर फ्रांसिस, निदेशक पुर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, फा० लीजो, डा० विनय सिन्हा मेडिकल सुपरिटेंडेंट, समस्त डाक्टर्स, फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के शिक्षकगण, छान्न छान्नाओं के माता-पिता एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अलिशा वेनचुरा, श्वेता सिंह, नवीन एवं नेहल द्वारा किया गया।×

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

नई दिल्ली/सिंगापुर: सिंगापुर सरकार ने भारतीय समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और विभाजनकारी सामग्री फैलाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सिंगापुर ने भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को करारी दी मात  

मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या

  नवांशहर : पंजाब के नवांशहर में मां का आशिक ही बेटी का हत्यारा निकला। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार नवांशहर...
नारी व बाल जगत 
मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या

नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

नीट री-एग्जाम: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रही उन अफवाहों को...
शिक्षा-रोजगार 
नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

  वैभव सूर्यवंशी: भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे आयरलैंड...
खेल 
टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी

'है जवानी तो इश्क होना है' : 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस...
मनोरंजन 
है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील