पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के लाखों निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। बुधवार को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

दोपहर के समय खराब हो सकता है मौसम

 यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें ये खबर भी पढ़े :  यूपी में लगेंगी एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल यानी गुरुवार को दिल्ली, नोएडा समेत पूरा एनसीआर बादलों से घिरा रहेगा। दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी तक पहुंच सकती है और दोपहर के समय 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। यानी दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में अगले दो दिन तक भीषण गर्मी से रहेगी राहत

वहीं, एक मई यानी शुक्रवार को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C से 40°C और 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में 18 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, शनिवार को भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C से 41°C और 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य के आस-पास  रहेगा। 

दिल्ली में बुधवार को भी हुई हल्की बारिश

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42°C से 45°C के बीच बना हुआ था। सुबह के समय दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इस बीच  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) 260 के स्तर पर दर्ज की गई, जिसे "खराब" श्रेणी में रखा गया है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

लंदन। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हीदर नाइट की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने महिला...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे : दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के दो महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क का एक...
उत्तराखंड 
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे

हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

वारसॉ। पोलैंड सरकार ने गुरुवार को बताया कि हंगरी की नई सरकार ने भगोड़े पूर्व न्याय मंत्री ज्बिग्न्येव जियोब्रो, उनके...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
हंगरी ने भगोड़े पोलिश पूर्व मंत्री की शरणार्थी मान्यता रद्द की

 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

एयर इंडिया:टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि उसने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के...
कारोबार 
 इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देशों के सभी रूटों पर उड़ान दोबारा शुरू करेगा

कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना क्षेत्र में स्थित एक ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान...
राज्य  मध्य प्रदेश 
कर्नाटक में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौत

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर