मौसम 25 जून: आज 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 25 जून 2026: देश में मानसून अब तेजी से उत्तर और पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 25 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस आंधी के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कई राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूट सकते हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों के लोगों के लिए तो मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। लोगों से बेहद सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

वहीं, महाराष्ट्र में अभी लगातार 2 दिन तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। इस बीच उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के तटीय इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैली हुई है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 25 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे...

कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक ये खबर भी पढ़े : कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में तेज आंधी और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद ये खबर भी पढ़े : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (25 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 25 जून को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 25 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

ममूटी, अलका याज्ञनिक, रोहित शर्मा और आर. माधवन समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान ये खबर भी पढ़े : ममूटी, अलका याज्ञनिक, रोहित शर्मा और आर. माधवन समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(25-26 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मथुरा, झांसी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 25 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(25-26 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया , सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 25 जून को पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(25 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): जामताड़ा, देवघर, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, दुमका, लातेहार और रामगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 25 जून को रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(25-26 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 25 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(25 जून-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): हिमाचल प्रदेश में 25 जून को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है लेकिन सोलन, मंडी, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में तेज हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 25 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(25 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): उधमपुर, किश्तवाड़, जम्मू, कठुआ, गांदरबल, डोडा, रामबन, शोपियां, जम्मू और बांदीपोरा में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 25 जून को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    39°C    31°C
मुंबई    29°C    27°C
चेन्नई    37°C    29°C
कोलकाता    36°C    29°C
लखनऊ    40°C    31°C
पटना    39°C    29°C
रांची    33°C    24°C
भोपाल    32°C    26°C
जयपुर    37°C    29°C
शिमला    27°C    20°C
नैनीताल    29°C    22°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(25 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अलीपुर द्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर, मालदा, कूचबिहार और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 25 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र (25 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): यवतमाल, गढ़चिरौली, मुंबई, चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, बुलढ़ाना और अकोला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब( 25 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): होशियारपुर, जालंधर, रूप नगर, तरन तारन, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला और पटियाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान(25 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): चुरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर, बूंदी और कोटा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 25 जून को जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश( 25 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): इंदौर, सागर, छतरपुर, शहडोल, उमरिया, भोपाल, उज्जैन, देवास, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, सीधी, मुरैना, श्योपुर, मैहर, दमोह, ग्वालियर और दतिया में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में 25 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड  में लागू होगा स्पेशल नियम

वैभव सूर्यवंशी : भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ जहां 2 मैचों की...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड  में लागू होगा स्पेशल नियम

स्मार्टफोन चुराना बंद कर देंगे चोर, टेलीकॉम कंपनियां लाईं किल स्विच तकनीक

नई दिल्ली। अगर चोरों के लिए आपका चोरी का फोन एक क्लिक में किसी काम का ना रहे? दरअसल स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
स्मार्टफोन चुराना बंद कर देंगे चोर, टेलीकॉम कंपनियां लाईं किल स्विच तकनीक

मौसम 25 जून: आज 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 25 जून 2026: देश में मानसून अब तेजी से उत्तर और पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 जून: आज 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी आमंत्रित

ईरान : राजनयिक सूत्रों ने  बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी आमंत्रित

 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र मेंसक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को