वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति काल्पनिक मंदिर का कर रहा निर्माण

वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति काल्पनिक मंदिर का कर रहा निर्माण

रांची। राजधानी रांची में चारो और सिर्फ दुर्गा पूजा के पंडाल का निर्माण हो रहा है। लगभग 80 प्रतिशत तक पंडालों का निर्माण पूरा हो गया है। तृतीय (शनिवार) से ही पंडालों के पट खुलने लगेंगे। सभी पंडालों में 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है इसी क्रम में रांची के चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रही है। इस भव्य पंडाल की ऊंचाई 71 फीट, लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 60 फीट है। बंगाल के 20 कारीगर कई दिनों से निर्माण कार्य में जुटे हैं। पंडाल के अंदर रामायण के पात्र और घटनाओं को दर्शाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राठौर ने मंगलवार को बताया कि इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया जा रहा है। कपड़े के लैस उपयोग में लाए जा रहे हैं। पंडाल का पट षष्टी से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। प्रतिदिन गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति और डांडिया के कार्यक्रम होंगे। प्रसाद वितरण का अलग काउंटर होगा। सुरक्षा, सुगम दर्शन आदि पर समिति का विशेष ध्यान है। वहीं लाइटिंग भी खास होगी। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य दिन-रात पूजा आयोजन में लगे हुए हैं।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना से मचा हड़कम्प छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना से मचा हड़कम्प
झांसी। हज़रत निज़ामुद्दीन से दुर्ग जा रही छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम की खबर पर सनसनी फैल गई।...
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बस अड्डा/बस पार्क नियामक प्राधिकारी गठन की बैठक सम्पन्न,
बलरामपुर : कई स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें , बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
हाई कोर्ट ने सीएस से पूछा पुलिस अधिकारी की पत्नी ने जन्मदिन पर चलती कार के बोनट में बैठकर केक काटा आपने क्या कार्रवाई की
महावीरगंज-चिनिया के बीच बलरामपुर में नहर निर्माण के नाम पर सड़क खोद देने से आवागमन बंद
जिले में बाल गतिविधियों राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने बैठक में दिए निर्देश
भरत मुनि की नृत्य स्थली तपोभूमि रहींहैं अवंतिका महाजनपद: पुराविद् डाॅ. रमण सोलंकी