बिना जमीन किसान बने, करोड़ों की टैक्स छूट डकारी, 300 संदिग्ध मामले पकड़े गए

कृषि आय की आड़ में कर चोरी का बड़ा खेल उजागर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रतिभा सिन्हा

  • फर्जी कृषि आय दिखाकर 2,038 करोड़ की छूट का दावा 

नई दिल्ली। कृषि आय पर मिलने वाली कर छूट की आड़ में देश में बड़े स्तर पर कर चोरी और काले धन को वैध बनाने के खेल का खुलासा हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की जांच में सामने आया है कि कई लोगों ने बिना खेती और बिना जमीन के ही खुद को किसान बताकर करोड़ों रुपये की आय को कृषि आय घोषित किया और भारी कर छूट हासिल कर ली। शुरुआती जांच में ऐसे 300 से अधिक संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 50 लाख रुपये से लेकर 400 करोड़ रुपये तक की कृषि आय दिखाई गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन लोगों ने इतनी बड़ी कृषि आय घोषित की, उनके नाम पर भूमि रिकॉर्ड में कोई खेती योग्य जमीन तक दर्ज नहीं मिली। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में करीब 2,038 करोड़ रुपये की कर छूट का दावा किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ शुरूआती आंकड़ा है और डेटा विश्लेषण का दायरा बढ़ने के साथ ऐसे मामलों की संख्या और बढ़ सकती है।

मौसम 11 जुलाई: आज 20 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट ये खबर भी पढ़े : मौसम 11 जुलाई: आज 20 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों ने जमीन बेचने से हुए लाभ को कृषि आय बताकर कर बचाने की कोशिश की। कुछ मामलों में केवल कागजों पर खेती दिखाई गई, जबकि जमीन पर वास्तविक कृषि गतिविधियों के कोई प्रमाण नहीं मिले। अधिकारियों का कहना है कि कई करदाताओं ने अघोषित आय को कृषि आय के रूप में दिखाकर उसे वैध बनाने का प्रयास किया। यही वजह है कि अब इस पूरे नेटवर्क को गंभीर आर्थिक गड़बड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

पूरे मामले में आधुनिक तकनीक की अहम भूमिका रही। आयकर विभाग ने डेटा विश्लेषण मंच ‘सक्षम’ के जरिए उन आयकर विवरणों को चिन्हित किया, जिनमें असामान्य रूप से अधिक कृषि आय घोषित की गई थी। इसके बाद इन मामलों का मिलान भूमि अभिलेख, बैंक लेनदेन, संपत्ति रिकॉर्ड और अन्य सरकारी आंकड़ों से किया गया। जांच एजेंसियों ने सैटेलाइट चित्रों की मदद से यह भी पता लगाया कि जिन जमीनों पर खेती का दावा किया गया, वहां वास्तव में खेती हो भी रही थी या नहीं। कई स्थानों पर खेती के बजाय खाली जमीन, निर्माण कार्य या अन्य गतिविधियां मिलीं।

यह पूरा मामला वित्त वर्ष 2020-21 से 2022-23 के बीच दाखिल आयकर विवरणों से जुड़ा है। विभाग ने अब संदिग्ध करदाताओं को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं और उनसे आय के स्रोत तथा कृषि गतिविधियों के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कर वसूली के साथ दंडात्मक कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने साफ किया है कि सरकार का उद्देश्य वास्तविक किसानों को परेशान करना नहीं है। 

कार्रवाई केवल उन लोगों पर होगी जो कृषि आय की आड़ में कर चोरी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और सैटेलाइट आधारित निगरानी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि कर व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़े और फर्जी दावों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

उत्तर प्रदेश

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत