मौसम 11 जुलाई: आज 20 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
नई दिल्ली। मौसम 11 जुलाई 2026: देश में मानसून की तेज रफ्तार अब आसमानी आफत बनकर गिर रही है। इधर मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, सहित 20 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत में जहां भारी बारिश और आंधी का सबसे अधिक प्रहार देखा जा रहा है, वहीं पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर देखा जा रहा है। मछुआरों को समुद्री इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने से परहेज करने के लिए कहा गया है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के चलते यात्रा करने में लोगों को परेशानी आ रही है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। इसके साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 11 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
https://twitter.com/Indiametdept/status/2075502457816572197?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2075502457816572197%7Ctwgr%5Ecdb6922f989a40df5b40a0469688af2caf0431c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Ftomorrow-weather-11-july-2026-thunderstorm-and-heavy-rain-alert-in-20-states-within-19-hours-wind-speed-up-to-80-kmph-delhi-up-bihar-temperature%2Farticleshow%2F132308526.cms
देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के 20 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े आकार के ओले पड़ने की आशंका है।

दिल्ली
दिल्ली(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 11 जुलाई को एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी
उत्तर प्रदेश(11 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई, रायबरेली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। लखनऊ में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार
बिहार(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गोपालगंज, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, गया, अरवल, रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में 11 जुलाई कोअधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
झारखंड
झारखंड(11-13 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): दुमका, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गिरिडीह, सिमडेगा, पलामू और गुमला में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं,रांची में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(11-13 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, नदिया, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, हुगली, दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश(11 जुलाई-भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब
पंजाब(11-12 जुलाई-बारिश-तूफान की संभावना): पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, रूपनगर, मोगा, रूपनगर, संगरूर, फाजिलका, होशियारपुर, जालंधर और गुरदासपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान(11 जुलाई-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): कोटा, करौली, अजमेर, जोधपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, फालौदी, बारां और जैसलमेर में तापमान एक बार फिर से चढ़ेगा और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(11 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): दमोह, मांडला, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, इंदौर, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
