प्रदेश कांग्रेस ने मनायी अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयंती

प्रदेश कांग्रेस ने मनायी अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयंती

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय की जयंती रांची कांग्रेस भवन में बुधवार को मनाई गयी। मौके पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने देश को आजाद कराने में अमर शहीद पांडेय गणपत राय की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे तथा देश के प्रति उनके अंदर भक्ति का अंकुर बाल्यावस्था में ही फूट चुका था। वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद पांडेय गणपत राय कुशल रणनीतिकार थे। उनकी कुशाग्र बुद्धि ने 1857 की राज्य क्रांति को छोटा नागपुर पठार में एक ऊंचाई प्रदान की।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना