प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को दी शुभकामनाएं
By Mahi Khan
On
रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त नव नियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बिहार के नवनियुक्त लोकसभा चुनाव प्रदेश सह प्रभारी सांसद दीपक प्रकाश एवं पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित अन्य राज्यों के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारियों का बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने कहा कि पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूती प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः लोक कल्याणकारी सरकार बनाने में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 2024 में झारखंड के 14 लोकसभा सीट सहित पूरे देश में रिकॉर्ड सीटों के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jun 2025 22:49:57
बाड़मेर। बालोतरा कि जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा-बिठूजा मार्ग पर रविवार काे एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान...
टिप्पणियां