शैलेन्द्र सिंह को बैंक से सेवानिवृत होने पर सहकर्मियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

शैलेन्द्र सिंह को बैंक से सेवानिवृत होने पर सहकर्मियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत बैंक के लोकप्रिय अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के सेवानिवृति के अवसर पर शनिवार को देर शाम बैंक कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कार्मिक समिति प्रतापगढ़ के संयोजक महेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शैलेंद्र कुमार सिंह बैंक के एक कर्मठ अनुशासनप्रिय अधिकारी थे। इन्होंने बैंक सेवा के साथ बैंक के संगठनों में कर्मचारियों के हितार्थ सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। एपी सिंह ने शैलेंद्र कुमार सिंह की बैंक सेवा एवं यूनियन में सक्रियता की तारीफ किया।

बैंक सेवानिवृत्त कार्मिक समिति प्रतापगढ़ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि शैलेन्द्र सिंह बैंक में 39 साल से अधिक सेवा देकर एक कर्मठ अधिकारी के रूप में स्थापित होने के साथ स्थानीय स्तर से लेकर संगठन के केंद्रीय संगठन आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक ईम्पलाइज एसोसिएशन की सेंट्रल कमेटी में एजीएस के पद पर कई वर्षों तक रहकर ग्रामीण बैंक की क्षितिज पर प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया है। समिति के महामंत्री सोमनाथ मिश्र ने शैलेंद्र कुमार सिंह की कार्यों की प्रशंसा करते हुए जीवन की अगली पाली आनंद से बिताने की शुभ कामना व्यक्त किए।

ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह बैंक सेवा के दौरान उनके साथ गुजरे क्षणों को याद करते आगी स्वस्थ सुखमय जीवन के लिए कामना व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रतापगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक शैलेश कुमार, कमल कांत, अमृत लाल त्रिपाठी, विभूति कुमार पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय, आरपी सिंह द्वय, अजेय सिंह, राजकमल त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा, एसोसिएशन महामंत्री मोहित शुक्ल, बीके सिंह,सविता सिंह,निधि,प्रीति आदि उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News