रामगढ़ में सड़क हादसा, रांची के तीन लोगों की मौत

रामगढ़ में सड़क हादसा, रांची के तीन लोगों की मौत

रामगढ़। जिले के बासल थाना क्षेत्र के गेगदा के निकट पतरातू-रामगढ़ फोरलेन पर सड़क हादसे में रांची के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी थी। इससे चालक सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। रांची के धुर्वा इलाके से सफेद रंग की क्रेटा कार से चार लोग पिठौरिया के रास्ते रामगढ़ की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की देर रात गेगदा (कटहल टोला) के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गयी और आम के पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में कार में सवार चालक मनीष कुमार (38 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कार पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बासल पुलिस ने सभी को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक घायल शुभम (28) ने दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स भेजा गया। पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने बताया कि रिम्स जाने के क्रम में एक घायल मोइउद्दीन उर्फ भोला की मौत की सूचना मिली है जबकि घायल मृत्युंजय (27) को रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।  सड़क हादसे में मृत और घायल सभी रांची के धुर्वा के बताए जा रहे हैं। बासल थाने की पुलिस ने शनिवार काे दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्रिनिडाड एंड टोबैगो सरकार ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ...
मैट रेनशॉ और जेसन सांघा करेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी, श्रीलंका-ए के खिलाफ होगी सीरीज
कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरको का क्रय करे : जिला कृषि अधिकारी
बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान