दान की पारदर्शिता पर उठे सवाल: खरगे-राहुल ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जांच की मांग

राम मंदिर दान विवाद पर PM की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित: काग्रेस 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हुई है और इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है।

खरगे और राहुल गांधी ने अपने संयुक्त पत्र में कहा कि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ अपनी मेहनत की कमाई ट्रस्ट को दान स्वरूप अर्पित की थी, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं के कारण वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं के विश्वास और दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ ये खबर भी पढ़े : झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

पत्र में दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, जबकि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की गई। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट के कई सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और उनसे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं तथा ट्रस्ट के पूर्व महासचिव भी प्रधानमंत्री के करीबी सहयोगी रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी उचित नहीं है और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनका दायित्व है।

पत्र में मांग की गई है कि ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेनदेन तथा नकद, सोना, चांदी सहित सभी प्रकार के चढ़ावे के संग्रह, प्रबंधन और उपयोग की स्वतंत्र एवं व्यापक जांच कराई जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु यह जान सके कि उसके द्वारा दिया गया दान किस प्रकार उपयोग में लाया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ उनके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना कार्रवाई होनी चाहिए।

संयुक्त पत्र साझा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था और विश्वास के साथ दान देने वाले लाखों श्रद्धालु वित्तीय गड़बड़ियों के कारण स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी 'एक्स' पर पत्र साझा करते हुए आरोप लगाया कि श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, लेकिन चढ़ावा चोरी का मामला अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य का चयन केंद्र सरकार ने किया था और इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

   फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...
राष्ट्रीय  राज्य 
 राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन...
उत्तर प्रदेश 
अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन