वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर पीएम मोदी का मंथन

आर्थिक सलाहकार परिषद संग विकास, निवेश व पश्चिम एशिया संकट के असर पर की चर्चा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक विकास दर को बनाए रखने और उसे और गति देने की रणनीतियों पर व्यापक मंथन किया। 

बैठक में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, निवेश बढ़ाने और कारोबारी माहौल को अधिक अनुकूल बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, बैठक ऐसे समय आयोजित हुई जब दुनिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं भू-राजनीतिक तनाव, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और कमजोर वैश्विक मांग जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। प्रधानमंत्री और परिषद के सदस्यों ने इन परिस्थितियों में भारत की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने तथा दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नीतिगत कदमों पर विचार साझा किए।

 खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े :  खान सर की कोचिंग के बाहर देर रात फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बैठक में आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने और कारोबार करने में सहूलियत बढ़ाने से जुड़े सुधारों पर भी चर्चा हुई। शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, अनुपालन संबंधी बोझ कम करने और निवेश व उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 दिल्ली‑एनसीआर में पुराने ट्रक‑बस बदलने की 9,585 करोड़ की योजना को मंजूरी ये खबर भी पढ़े :  दिल्ली‑एनसीआर में पुराने ट्रक‑बस बदलने की 9,585 करोड़ की योजना को मंजूरी

बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों की भी समीक्षा की गई। परिषद के सदस्यों ने ऊर्जा बाजार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग और व्यापक आर्थिक स्थिरता से जुड़े जोखिमों पर अपने विचार रखे। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कांग्रेस नेत्री नाज़िया ने MCD तबादला विवाद पर भाजपा को घेरा, जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस नेत्री नाज़िया ने MCD तबादला विवाद पर भाजपा को घेरा, जांच की मांग

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पूरे वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कृषि, निर्माण और सेवा क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन को इस वृद्धि का प्रमुख आधार माना गया। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद सरकार को आर्थिक नीतियों और दीर्घकालिक विकास रणनीति पर स्वतंत्र सुझाव प्रदान करती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न की घटना को लेकर उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आईजीआरएस में शिकायत दर्ज

वामा सारथी द्वारा यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" पहल का शुभारम्भ

लखनऊ । पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, IRS, अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 