राहुल गांधी ने पं. नेहरू को दी श्रद्धांजलि, बोले नेहरू का नेतृत्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शांतिवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनकी दूरदर्शी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को याद किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पंडित नेहरू ने मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं और आधुनिक भारत के निर्माण की बुनियाद रखी। खरगे ने कहा कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के प्रति नेहरू का समर्पण भारत की आत्मा में आज भी जीवित है।

नाज़िया दानिश का आरोप: भाजपा और आप की लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है ये खबर भी पढ़े : नाज़िया दानिश का आरोप: भाजपा और आप की लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक सोच पर आधारित नेहरू का नेतृत्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

कांग्रेस महासचिव व लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसी भी काम का वास्तविक पैमाना यह है कि समाज के कितने लोगों के आंसू पोंछे गए और कितनों के जीवन में खुशहाली लाई गई। उन्होंने कहा कि नेहरू का मानना था कि देश तभी आगे बढ़ सकता है जब करोड़ों लोग तरक्की करें और खुशहाल हों। इसी सोच के तहत उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक, उद्योग और कृषि से जुड़े बड़े संस्थानों की स्थापना की, जिनकी बदौलत भारत मजबूत हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज