मोदी सरकार के 11 वर्ष एवं दिल्ली सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर भाजपा कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यों और उपलब्धियों को युग परिवर्तन कहते है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष सही मायनों में युग परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि यह 11 साल विश्वास, प्रगति, भरोसे और समाजिक उत्थान के लिए है। इस 11 सालों के स्वर्णिम काल भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में है।
सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के अलावा दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 100 दिन में किए गए कार्यों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कैसे एक सरकार सिर्फ 100 दिनों में जनता का विश्वास अर्जित करती है और विकास कार्यों के लिए भरोसा देती है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शनी को लेकर प्रत्येक जिला और मंडल में जा रहे हैं ताकि दिल्ली की जन-जन तक इसको पहुंचाया जा सके।
इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चंदोलिया एवं प्रवीण खंडेलवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, विधायक एवं प्रदर्शनी के संयोजक विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने और दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की।
टिप्पणियां