तुर्की से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला,ड्रग नेटवर्क में बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद

5000 करोड़ के ड्रग नेटवर्क पर वार, अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रतिभा सिन्हा

  • इंटरपोल नोटिस के बाद इस्तांबुल में पकड़ा गया, विशेष विमान से दिल्ली लाया गया
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अन्य एजेंसियां करेंगी पूछताछ

नई दिल्ली। भारत की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को देश वापस लाने में सफलता पाई है। डोला को तुर्की के इस्तांबुल में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार तड़के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे एजेंसियों की हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, डोला को हाल ही में तुर्की की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा था। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय समन्वय के जरिए उसकी डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी कराई। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे उस अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है।

अटल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन ये खबर भी पढ़े : अटल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने किया नमन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के अनुरूप, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि डोला कोई सामान्य तस्कर नहीं, बल्कि एक बड़े ट्रांसनेशनल ड्रग सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहा है। उस पर आरोप है कि वह मध्य पूर्व से भारत तक फैले नेटवर्क के जरिए सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई में शामिल था। एजेंसियों के मुताबिक, उसके नेटवर्क के तार कई देशों से जुड़े हुए हैं और भारत में सक्रिय तस्करी चैनलों तक उसकी सीधी पहुंच थी। दिल्ली पहुंचने के बाद डोला को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। शुरूआती पूछताछ में एजेंसियां उसके नेटवर्क, सहयोगियों, फंडिंग चैनलों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं और ड्रग्स तस्करी के संगठित ढांचे का खुलासा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आगे की जांच के लिए सलीम डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंपा जा सकता है। इसके अलावा अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती हैं, ताकि उसके नेटवर्क की पूरी परतें खोली जा सकें। यह भी जांच की जा रही है कि क्या ड्रग्स तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल अन्य अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि डोला की गिरफ्तारी और भारत लाया जाना ड्रग तस्करी के खिलाफ भारत की कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल देश में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर दबाव बढ़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एजेंसियों के बीच सहयोग की प्रभावशीलता भी सामने आएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत की जीत पर शुभमन गिल ने सुथार-पडिक्कल की तारीफ

गाले (श्रीलंका)। भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों...
खेल 
भारत की जीत पर शुभमन गिल ने सुथार-पडिक्कल की तारीफ

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह भव्य स्वागत

बस्ती - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे राजा ऐश्वर्य राज सिंह का...
उत्तर प्रदेश 
रालोद प्रदेश अध्यक्ष  ऐश्वर्य राज सिंह भव्य स्वागत

शिल्पकारों के जाति प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 26 उपजातियों के लिए खुला रास्ता

लखनऊ। वर्षों से जाति प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे शिल्पकार समुदाय के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ का...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिल्पकारों के जाति प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 26 उपजातियों के लिए खुला रास्ता

यूपी के सर्वोदय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति पर रोक

- जून 2026 में निकाला गया विज्ञापन होगा रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सर्वोदय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति पर रोक

अंतरजनपदीय शातिर ई रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार

बस्ती - थाना कोतवाली पुलिस व एन्टी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-357/26 धारा...