कांग्रेस ने ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के लिए चादर रवाना की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर के उर्स के मौक पर चादर रवाना की गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चादर रवाना करते हुए कहा कि इंतेहाई अकीदत व एहतराम के साथ मैं ख़्वाजा गरीब नवाज मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी (रह.) के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर अपनी और पार्टी की ओर से चादर रवाना करते हुए खुद को बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते आज उस परंपरा को निभाने का मौका मिला जो साल-दर-साल हमारी पार्टी निभाती है।

खरगे ने कहा कि इसके पीछे देश के हर नागरिकों का कल्याण और विश्व कल्याण की भावना है। चादर चढ़ाने के पीछे हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब, कौमी एकता, आपसी भाईचारा, प्यार एवं मोहब्बत, अदब और रवादारी की अलामत है। पूरी दुनिया को इससे यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान में कौमी इत्तेहाद और भाईचारा की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे चंद झोंकों और विकृत सोच के लोगों द्वारा हिलाई नहीं जा सकती हैं। हमारे पुरखों ने संविधान बनाते समय कौमी एकता की भावना को केंद्र में रखा था जिसकी हिफाजत करना हर भारतीय का कर्तव्य है। 

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2025 हमारे महान नायक महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का शताब्दी वर्ष है। 1924 में उनकी अध्यक्षता में देशभर के लोग बेलगांव में एकत्र हुए थे और उन्होंने छुआछूत, भेदभाव और नफरत की भावना के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया था। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि उनकी हत्या के बाद भी उनके विचार जिंदा हैं, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार जनता के सरोकारों को आगे रख कर संघर्ष कर रही है।

 इसलिए अमन चैन और भाईचारे का संदेश ख़्वाजा की बारगाह से पूरी दुनिया में जाना चाहिए। हम दुआ करें कि मुल्क के अंदर अमन, शांति, प्यार व मोहब्बत, जम्हूरियत और सदियों पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब चांद और सूरज की मौजूदगी तक कायम रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत