अलीगढ़: बाँके बिहारी संकीर्तन में गूंजे भक्ति के स्वर
अलीगढ़। श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर प्रांगण में आज बाँके बिहारी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। संकीर्तन के दौरान भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। संकीर्तन मंडली में सौरभ, विनय, आकाश, मयंक, यश एवं अखिलेश ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ जी ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं एकादशी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
