दुनिया संकट में भी भारत सुरक्षित: मुख्तार अब्बास नकवी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मना रही सेवा दिवस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नकवी ने 25 साल के सुशासन को बताया तपस्या और परिश्रम का परिणाम

रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम मोदी के 25 साल के सुशासन के सफर को कांटों का ताज बताया तो वहीं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने अमृतसर में दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में जश्न मनाया, जहां नेत्रहीन बच्चों ने दीये जलाकर पीएम को बधाई दी। 

भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने चाहे बाहरी मुश्किलों का सामना किया हो या अंदरूनी चुनौतियों का, उन पर जीत हासिल की है और गवर्नेंस और सबको साथ लेकर चलने वाले एम्पावरमेंट के ग्लोबल ब्रांड के तौर पर उभरे हैं।"

जनहित के मुद्दे दरकिनार, शब्दबाणों की बौछार  ये खबर भी पढ़े : जनहित के मुद्दे दरकिनार, शब्दबाणों की बौछार 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड संयोग से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी पसंद का नतीजा है। ये उनकी तपस्या और परिश्रम का परिणाम भी है। आज पूरी दुनिया संकट और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है। युद्ध की विभीषिका को झेल रही है, ऐसे हालात में भी भारत और इसकी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की शक्ति का नतीजा है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 25 साल उनके सुशासन के रहे हैं। उनके सुशासन का सफल सफर फूलों की सेज नहीं, बल्कि कांटों का ताज रहा है। जितना वो राजनीतिक असहिष्णुता के शिकार रहे हैं, उतना कोई भी नहीं रहा है। इसलिए पीएम मोदी का वैश्विक ब्रांड सुशासन, स्थिरता और बदलाव का बना है। वो देश जो भारत को फूटी आंख भी नहीं देखते थे, वो भी इस बात को कहने लगे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात को साबित कर दिया कि लोकतंत्र सबकुछ कर सकता है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "आज अमृतसर में नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में, दिव्यांग बच्चों ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी, आपने हमें 'दिव्यांग' शब्द दिया, आपने हमें सम्मान दिया। आपने देश का नाम रोशन किया है और देश की तरक्की में मदद की है। ये बच्चे, जो देख नहीं सकते, प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने के लिए दीये जला रहे हैं। मैं बहुत भावुक हूं। जो देख नहीं सकते, वे भी दीये जला रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दे रहे हैं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...