जनहित के मुद्दे दरकिनार, शब्दबाणों की बौछार 

चुनावी मौसम में वैचारिक एवं व्यक्तिगत होती जुबानी जंग 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। सूबे में विधानसभा चुनाव के कछ माह ही बचे है। चुनावी मौसम में नेताओंं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इन शब्दबाणों की बौछार अब वैचारिक एवं व्यक्तिगत होने लगी है। जनहित से जुड़े मुद्दे नदारद हो गये हैं। उन पर चर्चा तक नहीं हा ेरही है। जबकि मतदाता जन समस्याओं पर चर्चा एवं उनका समाधान चाह रहा है। जबकि पक्ष एवं विपक्ष के लगभग सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए बड़े बड़े वायदे कर रहे हैं। 
बीते कुछ माह से सूबे में बयानों की बौछार हो रही है। सबसे अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री सपा के शासन काल की अनिमियतता, माफिया, भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोल नरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे है। साथ ही इन दिनों सीएम हर जगह वायदों की पिटारा खोल रहे हैं। हर वर्ग को कुछ न कुछ देकर उसकी नाराजगी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पीछे नहीं है वह वायदे करने के साथ ही सीधे सीएम पर हमला बोल मुख्य विपक्षी दल की जगह बरकरार रखना चाहते हैं। सपा तकरीबन 50 प्रतिशत वोट हासिल करने के लिए पीडीए का माहौल बना रही हैं। जिससे लोकसभा चुनाव की तरह 2027 में भी कामयाबी मिल जाए। 
इन दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के बीच भी सिचासी जंग तेज हो गयी है। यह जंग इतनी बढ़ गयी कि व्यक्तिगत अरोप की बौछार होने लगी। चवन्नी एवं रुपये के बीच चल रही जुबानी जंग यहां तक पहुंच गयी कि जयंत ने यह कह दिया कि यदि हमने मुंह खोला तो अखिलेश खड़े नहीं हो पायेंगे। नसीहत भी दी कि गठबंधन की बाते सार्वजनिक नहीं की जाती। बात यही नहीं रुकी अखिलेश एवं जयंत के पिता मुलायम सिंह यादव एवं चौधरी चरण सिंह तक पहुंच गयी। 
जानकारो का कहना है कि जैसे जैसे चुनाव करीब आयेगा यह जुबानी जंग और तेज होगी। इस जुबानी जंग के बीच जनता से जुड़े मुद्दे गायब हो गये हैं। जबकि बेकाबू मंहगाई, शिक्षा का व्यवसायीकरण, जर्जर सड़कें, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा के साथ जनता समाधान चाहती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रिचा शर्मा ने बताया कि चुनावी मौसम में यदि जन समस्याओं पर चर्चा नहीं होगी तो कब होगी। क्योंकि चुनाव बाद पांच साल तक कोई नेता हमारी सुध लेने नहीं आता। जनता का ध्यान भटकाने के लिए नेता एक दूसरे की बखिया उधेड़ रहे हैं। इसी के आधार पर नरेर्टिव सेट का चुनावी हथियार के रूप में इसका प्रयोग किया जायेगा। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान