पेपर लीक के विरोध में 20 जुलाई को संसद मार्च करेगा सीजेपी, समर्थकों से जुड़ने की अपील

अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दीपक का समर्थकों से अपील- लोकतांत्रिक तरीके से उठाएं आवाज, अव्यवस्था से रहें दूर

नई दिल्ली। परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते हुए आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने का आह्वान किया है।

दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि सभी समर्थक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उकसावे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद ये खबर भी पढ़े : मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

उन्होंने कहा, "मैं सभी समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करता हूं। हमारा विरोध प्रदर्शन और मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की गड़बड़ी करता है या नकारात्मक नारेबाजी करता है, तो वह न तो सोनम सर (सोनम वांगचुक) का समर्थक है और न ही सीजेपी का।"

गौरतलब है कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटनाक्रम के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सोशल मीडिया अभियान और प्रस्तावित प्रदर्शन से जुड़े कुछ मामलों में भी कार्रवाई की है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर जारी धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है। पार्टी का आरोप है कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है।

इसी क्रम में सीजेपी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा तथा सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

   फिरोजाबाद ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमयी में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम को गरिमामई और...
कल होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

अगरतला। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा के 9 निर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता...
राष्ट्रीय  राज्य 
 राज्यसभा के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करे अप्लाई

अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन...
उत्तर प्रदेश 
अखिलेश सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन