24 घंटे के अंदर 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की स्पीड से चलेगी हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। देश में इस समय दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में लू जैसी स्थिति है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर में बारिश कहर ढा रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश (Rain) और आंधी-तूफान ( Thunderstorm ) को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश वाले राज्यों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं।

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 24 और 25 अप्रैल को लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश (23-26 अप्रैल), राजस्थान (24-26 अप्रैल), मध्य प्रदेश (23-26 अप्रैल), विदर्भ और छत्तीसगढ़ (24-27 अप्रैल) तथा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड (22-23 अप्रैल) के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव, वोटिंग आज ये खबर भी पढ़े : बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीट पर उपचुनाव, वोटिंग आज

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-25 ​​अप्रैल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-26 अप्रैल; राजस्थान में 24-26 अप्रैल; मध्य प्रदेश में 23-26 अप्रैल, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, बिहार तथा झारखंड में 23 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। 23 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली के लिये येलो अलर्ट जारी
दिल्ली (23 से 27 अप्रैल): राजधानी दिल्ली में आज (23 अप्रैल) तीखी गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आने वाले दिनों में लू की पहली लहर का सामना करना पड़ सकता है। 23 अप्रैल (आज) को तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 24 और 25 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब अधिकतम तापमान क्रमशः 43 डिग्री और 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दोनों दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 26 और 27 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी की मार
यूपी (23 से 26 अप्रैल), उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झुलसाने वाली धूप और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी में भीषण लू का कहर देखने को मिल सकता है। राज्य में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सका है। वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में भी गर्म हवाएं चल सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए सीएम माझी ने मंत्रियों को सौंपी जिलावार की जिम्मेदारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

  ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। शनिवार...
खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर राज्य की स्टार मुक्केबाज...
राष्ट्रीय 
कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने पर सीएम सरमा ने लवलीना बरगोहाईं को दी बधाई

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 

नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

शाहजहांपुर/कांट। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की निर्मम हत्या के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल...
उत्तर प्रदेश 
नम आंखों से दी गई गौतम को अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में विधायक अरविंद सिंह व हरि प्रकाश वर्मा ने पिता को बंधाया ढांढ़स, उमड़ा जनसैलाब,

औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मुख्यमंत्री की जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप औरैया...
उत्तर प्रदेश 
औरैया पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में रही अव्वल