बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बने नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बने नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पटना । जदयू विधायक नरेन्द्र नारायण यादव विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे। विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को उनके सर्वसम्मति से निर्वाचित होने का ऐलान किया है। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी। साथ ही सदन में उपस्थित दोनों उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी और विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा सत्र के आठवें दिन यानी शुक्रवार को सबसे पहले उपाध्यक्ष के रूप में इनका निर्वाचन किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। नरेन्द्र नारायण यादव निवर्तमान विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए पद पर चयनित हुए हैं। महेश्वर हजारी ने 21 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन बीजिंग में 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में वैश्विक सुरक्षा पर गहन मंथन
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित 13वें वर्ल्ड पीस फोरम में 86 देशों और क्षेत्रों के 1,200 से अधिक...
एकदम नए फ्लेवर के साथ, इस सब्जी का नाम है पनीर काली मिर्च
मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश