हनुमान मंदिर में विधायक शशांक वर्मा ने कराया भव्य भंडारा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली/अभिषेक मिश्रा

लखीमपुर-खीरी,23 जून(तरुणमित्र)। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर निघासन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।
 
सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना करके भंडारे में भाग लिया।
 
भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी,जहां सभी ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। विधायक शशांक वर्मा ने इस अवसर पर मंदिर की धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए स्वयं श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता,सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर विधायक के बड़े भाई डॉ. इंद्रेश कुमार वर्मा,समाजसेवी जसवंत गुप्ता,कौशल किशोर शुक्ला, जसवंत वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
 
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और सेवा का संदेश प्रसारित किया।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रखर राष्ट्रवादी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी

मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

वेतन के नाम पर लाकर 24 घंटे कराया जाता था जबरन काम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

मोदी सरकार को बड़ा झटका, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी...
राष्ट्रीय 
मोदी सरकार को बड़ा झटका, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

ब्रिक्स बनेगा वैश्विक स्थिरता का मजबूत मंच, सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

होर्मुज खुलने से ऊर्जा और आपूर्ति सुरक्षा मजबूत
राष्ट्रीय 
ब्रिक्स बनेगा वैश्विक स्थिरता का मजबूत मंच, सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मलेशिया से सीख ले सरकार, अमेरिकी दबाव में न आए
राष्ट्रीय 
अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रखर राष्ट्रवादी व जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: सीएम योगी

मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

वेतन के नाम पर लाकर 24 घंटे कराया जाता था जबरन काम
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का खुलासा, फैक्ट्री से 12 श्रमिक मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए हथियारों की होती थी खरीद-फरोख्त
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी

संत कबीर नगर, आज  जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार*, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी