महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु विद्यार्थियों से किया संवाद,

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

महिला आयोग की सदस्य ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जनपद में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर भुलियापुर में पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य ने वहां रह रही पीड़ित महिलाओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके साथ हुई घटनाओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सांगीपुर निवासी पीड़िता काजल गौड़ ने अपने चाचा राकेश कुमार एवं प्रेमी पंकज से संबंधित मामले की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर रह रही पीड़िता को पर्याप्त मात्रा में पोषाहार उपलब्ध न होने की बात सामने आई। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को पोषाहार की मात्रा एवं गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रतिभा कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय दहिलामऊ पहुंचकर दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान मुख्य सेविका दामिनी पाण्डेय मौजूद थीं। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन और हरित तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
महिला आयोग की सदस्य ने डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षु विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके प्रशिक्षण और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा के दायित्वों का निर्वहन सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमनाथ, सहायक प्रोफेसर डॉ. मंजूषा नाथ, उप-प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋचा पांडेय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी सभागार में सदर तहसील क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने समूहों के संचालन और महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने समूह के पांच सूत्रीय कार्यक्रम साप्ताहिक बैठक, बचत, लेनदेन, ऋण वापसी और लेखा-जोखा के बारे में जानकारी दी। सदस्य ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, विधायक सदर प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

साइकिल से गिरने पर पेट में चोट

लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने जटिल बाल ट्रॉमा के उपचार में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
साइकिल से गिरने पर पेट में चोट

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

उत्तर प्रदेश

साइकिल से गिरने पर पेट में चोट

लखनऊ। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने जटिल बाल ट्रॉमा के उपचार में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
साइकिल से गिरने पर पेट में चोट

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी