यूक्रेन युद्धविराम, ईरान परमाणु कार्यक्रम और मध्य पूर्व तनाव पर पुतिन और ट्रंप की  चर्चा 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को लंबी फोन बातचीत हुई। क्रेमलिन के मुताबिक, यह बातचीत डेढ़ घंटे से ज्यादा चली और इसे 'दोस्ताना और व्यावसायिक' बताया गया। बातचीत के दौरान पुतिन ने यूक्रेन में जारी जंग को लेकर एक अहम प्रस्ताव रखा। उन्होंने अगले महीने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ यानी कि विक्ट्री डे के मौके पर अस्थायी युद्धविराम लागू करने की बात कही। ट्रंप ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे सकारात्मक कदम बताया गया।

जेलेंस्की को लेकर दोनों नेता दिखे एकमत
क्रेमलिन के मुताबिक, ट्रंप का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौता अब करीब है। वहीं पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन 'आतंकवादी तरीकों' का इस्तेमाल कर रहा है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सरकार के रवैये पर भी चर्चा की। क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन और ट्रंप दोनों का मानना है कि कीव सरकार का व्यवहार संघर्ष को लंबा खींच रहा है। बता दें कि पहले भी जेलेंस्की को लेकर ट्रंप की नाखुशी कई बार सामने आई है और उन्होंने यूक्रेन पर संघर्षविराम के लिए दबाव डाला है।

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब ये खबर भी पढ़े : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

ईरान को लेकर पुतिन ने ट्रंप को दी चेतावनी
फोन कॉल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी विस्तार से बात हुई। पुतिन ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ नए सुझाव दिए। उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के ट्रंप के फैसले का समर्थन भी किया। पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजराइल ने मध्य पूर्व में फिर से सैन्य कार्रवाई की, तो इसके गंभीर और नुकसानदेह परिणाम हो सकते हैं। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के मुताबिक, पुतिन ने हाल ही में ट्रंप पर हुए हमले की कोशिश की निंदा भी की और चिंता जताई।

आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर भी हुई बात
दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान संभावित आर्थिक और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी चर्चा की, जिससे भविष्य में सहयोग की संभावनाएं बन सकती हैं। क्रेमलिन के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे चली इस बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को विदाई दी। पुतिन और ट्रंप के बीच हुई यह बातचीत अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अहम मानी जा रही है। यूक्रेन युद्धविराम, ईरान का मुद्दा और मध्य पूर्व की स्थिति जैसे कई बड़े विषयों पर चर्चा से यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में कूटनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी