नेपाल की राजधानी के भूमिहीन बस्तियों पर बुलडोजर चलाने से 15 हजार से अधिक लोग बेघर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सरकार द्वारा भूमिहीन बस्तियों को हटाने के अभियान को तेज किए जाने के बाद लगभग 15,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

25 अप्रैल को काठमांडू के थापाथली से शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों ने सुबह-सुबह बुलडोजर और सुरक्षा बलों के साथ पहुंचकर लोगों को केवल तीन दिन के भीतर जगह खाली करने का निर्देश दिया। इसके बाद कई परिवार बेघर हो गए।

कुछ निवासी पहले ही वहां से जा चुके थे, जबकि जिनके पास जाने के लिए कोई स्थान नहीं था, उन्हें अस्थायी शिविरों और लॉज में स्थानांतरित किया गया।

काठमांडू के जिला प्रशासन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक अभियान के तहत कुल 19 बस्तियों को खाली कराया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान 2,687 घर और झोपड़ियां हटाई गईं, जिनमें 890 पक्के ढांचे और 1,797 अस्थायी आश्रय शामिल हैं।

काठमांडू की कार्यवाहक मेयर सुनीता डंगोल ने बताए कि इस अभियान से लगभग 15,300 लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें 6858 पुरुष, 5325 महिलाएं, 1437 लड़के और 1696 लड़कियां शामिल हैं। नेपाल सरकार ने नदी किनारे रहने वाले विस्थापित लोगों के प्रबंधन की जिम्मेदारी शहरी विकास मंत्रालय को सौंपी है।

 

बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक मुख्यालय पर ईरानी ड्रोन हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव ये खबर भी पढ़े : बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक मुख्यालय पर ईरानी ड्रोन हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले ये खबर भी पढ़े : नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

किमामी सेवइयां : सेवइयां खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन क्या आपने किमामी सेवइयों का स्वाद चखा है? किमामी...
खाना पकाना 
क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय :अगर आप बहुत जल्दी बीमार होते हैं। मौसम बदलते ही सर्दी, जुकाम की समस्या परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय

विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष

नई दिल्ली: भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में वैश्विक वित्तीय अपराधों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था...
राष्ट्रीय 
विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष

यूक्रेनी महिला ने भारतीय थिएटर को यूरोप से बेहतर बताया

यूक्रेनी महिला  : भारत में रहने वाली एक यूक्रेनी महिला ने भारतीय सिनेमाघरों में फिल्में देखने के अपने अनुभव को...
नारी व बाल जगत 
यूक्रेनी महिला ने भारतीय थिएटर को यूरोप से बेहतर बताया

नीट यूजी री-एग्जाम देशभर में आज होगी मॉक ड्रिल

नई दिल्ली: पिछले महीने हुई NEET (UG) 2026 की परीक्षा कैंसिल होने के बाद अब री-एग्जाम को लेकर एनटीए पूरी...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी री-एग्जाम देशभर में आज होगी मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।